Ticker

6/recent/ticker-posts

Industrial Corridor from Amritsar to Kolkata to Benefit Batala and Punjab Industries Significantly: Shwait Malik

अमृतसर से कोलकाता तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, बटाला और पंजाब की इंडस्ट्री को होगा बड़ा लाभ - श्वेत मलिक

बटाला , ३० जुलाई :- कमल कुमार 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने आज बटाला में भाजपा नेताओं के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक के दौरान, उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में पंजाब की इंडस्ट्री को लाभ पहुंचाने के लिए अमृतसर से कोलकाता तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की योजना है, जिससे बटाला और पंजाब भर की इंडस्ट्री को बड़ा लाभ मिलेगा।

मलिक ने आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदा पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब की इंडस्ट्री बाहर जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे बजट में देशभर के कई स्टेशनों का नवीनीकरण करने का प्रावधान है और बटाला रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की भी प्रस्ताव भेजा गया है, जो बटाला वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

देश में शहीद हो रहे सैनिकों को नमन करते हुए मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार देश से आतंकवाद खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। रूस में फंसे भारतीय नौजवानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हर भारतीय नौजवान को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध है।

इस मौके पर जिला प्रधान हरसिमरन सिंह हीरा वालिया, पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी, पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाड़ी, पंजाब महिला मोर्चा की महासचिव अंबिका खन्ना, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राकेश भाटिया, महिला हलका इंचार्ज फतेहगढ़ चूड़ियां बिक्रमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

---

Post a Comment

0 Comments